प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के एक कपड़ा व्यापारी के मोबाइल पर आरटीओ का चालान भेजकर साइबर शातिरों ने उसके खाते से 9.85 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी संदीप केसरवानी कपड़ा व्यापारी हैं। वह 21 जनवरी को दिल्ली गए थे। तभी उनके मोबाइल पर आरटीओ के चालान का मैसेज आया। कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से साइबर शातिर ने 9.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित व्यापारी ने दिल्ली से लौटने के बाद मामले में केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.