गुड़गांव, मई 28 -- गुरुगाम, दीपक आहूजा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर किए गए जुर्माने की अदायगी नहीं करने पर यातायात पुलिस ने दो वाहन चालकों को जब्त किए हैं। 90 दिन से अधिक किसी वाहन पर यदि चालान बकाया है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। यातायात पुलिस ने बुधवार को जांच के दौरान जेनपेक्ट चौक पर एक बाइक को रोका। उसके दस्तावेज की जांच की गई तो पाया कि उसके ऊपर 28 चालान लंबित हैं। जुर्माना राशि करीब 1.20 लाख रुपये है। यह चालान बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहन चलाना, बिना हेलमेट, बिना बीमा के हैं। इस तरह सेक्टर-चार-सात चौक पर एक बाइक को रूकवाया, जिसके ऊपर 26 चालान लंबित थे। यह भी पढ़ें- बिना पार्किंग खड़े 408 वाहनों के चालान यह चालान करीब डेढ़ लाख रुपये राशि के थे। बाइक चालान ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया हुआ था। बाइक पर एचएसआरपी...