वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। रमना निवासी एक व्यक्ति के व्हाट्सऐप पर वाहन के चालान से संबंधित मेसेज आया। मेसेज के जरिये ऐप डाउनलोड कराया गया। फिर ऐप खोलने पर लिंक के जरिये चालान राशि देखने को कहा। इस दौरान खाते से आठ लाख 36 हजार 500 रुपये कट गए। रमना के राहुल कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर एक चालान से जुड़ा ऐप आया था। ऐप को डाउनलोड करते ही एक लिंक दिखा। इसके जरिये चालान की राशि देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया। आधे घंटे में बैंक खाते से रुपये कट गए। खाते से पैसा कटने का मेसेज आने के बाद राहुल को जानकारी हुई। राहुल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नेशनल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही लंका थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.