पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, यात्री कर/मालकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी तथा यातायात पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान ने डिग्री कॉलेज चौराहे पर एक जागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट पहने गुजर रहे दो पहिया चालकों को रोक कर उन्हें हेलमेट की महत्ता को बताया। कहा कि हेलमेट मोटरसाइकिल पर टांगने की वस्तु नहीं है। इससे हमारे जीवन की रक्षा होती है। चालान के डर से नहीं। सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट अवश्य पहनें। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के प्रथम सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त माह के दूसरे सप्ताह से प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को यातायात नियम...