लातेहार, अप्रैल 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। चालान के अभाव में घाटों से बालू का उठाव पिछले कई दिनों से लगातार बंद है। इससे क्षेत्र में सरकार संचालित पीसीसी पथ-निर्माण,आवास, चहारदीवारी निर्माण सरीखे कई महत्वपूर्ण योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। बेतला के वनपाल संतोष सिंह समेत कई लाभुकों ने बालू के बिना विकास-कार्यों के प्रभावित होने की बात बताई। इधर मुखिया मंजू देबी ने कहा कि जिला खनन विभाग लातेहार द्वारा पूर्व में निर्गत सभी चालान खत्म हो जाने के कारण छेचानी घाट से बालू का उठाव बंद कर दिया गया है। पुनः चालान निर्गत करने के लिए जिला खनन पदाधिकारी से मांग की गई है। चालान-उपलब्ध होते ही बालू का उठाव शुरू कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...