गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरटीओ चालान के नाम से भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर नंदग्राम थाने की साइबर सेल जांच में जुट गई है।राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले जय सरोहा ने बताया कि 28 मार्च को उनके व्हाट्सऐप पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा था कि उनके वाहन का चालान लंबित है और समय पर भुगतान न करने पर रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। संदेश के साथ आरटीओ चालान नाम की एक एपीके फाइल भी भेजी गई थी। सरकारी कार्रवाई के डर से उन्होंने बिना जांच किए फाइल डाउनलोड कर ली। आरोप है कि फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल पूरी तरह से हैक हो गया और उसका नियंत्रण उनके हाथ से निकल गया...