पटना, फरवरी 25 -- परिवहन विभाग ने आम लोगों को चालान का फर्जी लिंक से सचेत रहने की अपील की है। साथ ही इस बाबत जिलों को निर्देश दिया है कि वे इस बाबत जनजागरूकता फैलाएं, ताकि लोग गलत लिंक पर चालान का भुगतान न करें। फर्जी चालान पर भुगतान करने से लोगों की जमा पूंजी खत्म हो सकती है। साथ ही उनके द्वारा किया गया भुगतान सरकार के खाते में भी नहीं जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ साइबर अपराधी मोबाइल संदेश के माध्यम से ट्रैफिक नियम उल्लंघन के नाम पर चालान भुगतान हेतु फर्जी वेबसाइट लिंक भेज रहे हैं, जिससे लोगों की गाढ़ी कमाई और व्यक्तिगत जानकारी खतरे में पड़ सकती है। लोगों से अपील करते हुए विभाग ने कहा है कि किसी भी स्थिति में ऐसे संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे लिंक के माध्यम से किया गया भुगतान किसी ...