रुद्रपुर, जनवरी 29 -- किच्छा। साइबर ठगों ने वाहन चालान का झांसा देकर एक युवक के बैंक खाते से 1.32 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवास विकास किच्छा निवासी अमरनाथ पुत्र राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को उसके मोबाइल पर उसकी गाड़ी से संबंधित चालान का संदेश आया, जिसमें एक हजार रुपये जमा करने की बात कही गई थी। चालान भरने के उद्देश्य से उसने संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 1 लाख 32 हजार 900 रुपये कट गए। तब उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित का आरोप है कि ठग ने खुद को आरटीओ का कर्मचारी बताकर धोखाधड़ी की। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.