चालान का झांसा देकर खाते से उड़ाए चार लाख
रांची, अगस्त 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में साइबर ठगों ने आरटीओ ट्रैफिक चालान के नाम पर एपीके लिंक भेजकर एक युवक के बैंक खाते से चार लाख रुपए उड़ा लिये। इस संबंध में गाड़ीगांव पाहन टोली निवासी आशीष मुंडा ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आशीष मुंडा ने पुलिस को बताया कि 29 मई को उसके परिचित के मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ ट्रैफिक चालान से संबंधित एक एपीके लिंक भेजा गया था। इसे वास्तविक चालान समझकर आशीष ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद 5 जून की सुबह उनके बैंक खाते से चार लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। खाते से बड़ी रकम कटने की जानकारी मिलने पर उसने परिचित से संपर्क किया। परिचित ने बताया कि उसका मोबाइल हैक हो गया था और उसी के जरिए मैसेज भेजा गया, जिसके बाद आशीष साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.