शामली, फरवरी 6 -- शामली। शहर के दर्जना लाईनमैन ने एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ट्रेफिक पुलिस पर अनावश्यक रूप से बाइकों के चालान काटने का आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि लाइनमैन शहर के बीच लगातार पेट्रोलिंग करते है, जिस कारण अक्सर वह हेलमेट का प्रयोग नही कर पाते है। उन्होने शहर के बीच चालानी कार्यवाही न करने की मांग की है। गुरूवार को विद्युत विभाग के एसडीओ विनीत कुमार, जेई जोकन चौहान के नेतृत्व में विद्युत विभाग के दर्जनों लाईनमैन एसपी कार्यालय पर पहुंचे। जहां लाईनमैनों ने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होने एसपी एनपी सिंह से मुलाकात करते हुए बताया कि वह बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए दिनभर शहर के बीच पेट्रोलिंग करते है, लेकिन एक स्थान से दूसने स्थान पर जाते समय शहर के बीच खडे ट्रेफिक पुलिसकर्मी उनकी बाइकों के चालान कर देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.