रांची, अप्रैल 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चलाडीह गांव के पास सोमवार को मिट्टी लदे एक हाइवा पार करने के दौरान पुलिया धंस गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और वाहन पलटने से बच गया। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इचागढ़ होते हुए बंगाल जाने वाले लोगों को अब करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया पहले से ही जर्जर हालत में थी। इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से ओवरलोड गिट्टी और मिट्टी लेकर हाइवा वाहन लगातार इस मार्ग से गुजर रहे थे। घटना के दौरान भी अत्यधिक वजन लदा हाइवा जैसे ही पुलिया पार कर रहा था, उसमें दरार पड़ने लगी और देखते ही देखते पुलिया धंस गई। बताया जाता है कि सोनाहातू क्षेत्र में एबीजेपी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.