विकासनगर, दिसम्बर 13 -- त्यूणी, संवाददाता। जौनसार बावर छोड़कर छत्रधारी चालदा महाराज हिमाचल की राह पर बढ़ गए। बीते सोमवार को दसऊ मंदिर से हिमाचल प्रदेश के पश्मी प्रवास पर निकले छत्रधारी चालदा महासू महाराज ने शनिवार को पहली बार टोंस नदी पार कर हिमाचल की सीमा में प्रवेश किया। इस मौके पर टोंस के दोनों छोर पर आस्था का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। एक किनारे श्रद्धालु नम आंखों से अपने आराध्य देव को विदाई दे रहे थे। दूसरे छोर पर देवता की अगवानी करने पहुंचे श्रद्धालुओं की आंखें खुशी से छलक पड़ीं। इस दौरान पूरी टोंस घाटी चालदा महासू महाराज के जयकारों से गूंजती रही। इधर, एक छोर पर श्रद्धालु देव गीत 'ना तेरी बागड़ी सूणी ना बरांशा का फेरा, इक साल के अब त सूणा पश्मी तेरा डेरा...' उधर टोंस के दूसरे छोर पर 'स्वागत की करो तैयारी, आ रहे हैं छत्रधारी' के जयकारे लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.