विकासनगर, अप्रैल 5 -- चालदा महाराज की पौराणिक बरांश यात्रा को लेकर रविवार को खत सैली के ग्राम दोहा में खत सैली की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराज के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विचार विमर्श किया गया। सैली खत के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अप्रैल को दोहा स्थित चालदा महासू मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन 20 अप्रैल 2026 को महाराज के देव चिन्ह (डोरिया) मंदिर से बाहर निकालकर विधिवत रूप से यात्रा आरम्भ होगी। इसके बाद महाराज की डोरिया अगले पड़ाव खत कोरू के नवनिर्मित कचटा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.