नैनीताल, सितम्बर 1 -- भवाली। उत्तराखंड रोडवेज के भवाली डिपो में 30 वर्ष छह माह की सेवा पूरी करने के बाद चालक हरभजन सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान डिपो में रोडवेज कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल, कार्यशैली और व्यवहार की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी, वरिष्ठ लिपिक महेश जोशी, उमेश कांडपाल, सतनाम सिंह, एलडी पालीवाल, हेम बेलवाल, चंद्रकांत, अखिलेश जोशी समेत डिपो के चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में रोडवेज चालक को सेवानिवृत्त पर दी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...