चालक सोता रहा, चोर उड़ा ले गए चार लाख का माल - किसान पथ पर डीसीएम से बड़ी चोरी
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के किसान पथ पर खड़ी एक डीसीएम से बदमाशों ने रात के अंधेरे में लाखों रुपये की बैटरी और इन्वर्टर चुरा लिए। पुलिस ने रविवार शाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजमगढ़ निवासी चालक शिवशंकर यादव बीते मंगलवार तड़के बिजनौर स्थित एक वेयरहाउस से बैटरी और इन्वर्टर लादकर रसड़ा व बलिया के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने किसान पथ स्थित ओमेक्स सिटी के पास डीसीएम रोककर आराम करना शुरू किया। आंख लगी तो लगती चली गई और जब सुबह करीब तीन बजे नींद खुली तो होश उड़ गए।गाड़ी की रस्सियां कटी पड़ी थीं और डीसीएम से 25 बैटरी व 27 इन्वर्टर गायब थे। बाजार भाव के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है। पीजीआई पुलिस ने चालक की तहरीर के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.