बगहा, अप्रैल 29 -- श्रीाकांत तिवारी बेतिया/मझौलिया, हिसं/एप्र। मझौलिया पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो तीन मिनट 22 सेकंड का है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस के एक पदाधिकारी गाड़ी पर बैठे हैं। जबकि एक जवान गाड़ी के बाहर राइफल लेकर खड़ा है। एक युवक के पूछने पर वह खुद को मझौलिया थाने का बताता है। आरोप है कि पुलिस टीम बारात जाने वाली रॉक पार्टी के गाड़ी के चालक से पैसे की मांग की है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। वीडियो कब और कहां का है, अभी यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि वीडियो में रॉक पार्टी के गाड़ी के चालक कह रहा है कि खर्चा पानी की मांग किए है। यह भी पढ़ें- चालक से वसूली का पुलिस का वीडियो हुआ वायरल मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि पुलिस को बदनाम करने के लिए इस तरह का वीडियो बनाया गया है। सदर वन ए...