बेगुसराय, मई 17 -- बरौनी। पिकअप वैन चालक से मारपीट कर लूटपाट के मामले में फुलवड़िया थाना की पुलिस ने एक आरोपित को शनिवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व लगभग 5300 रुपए भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पकड़ाये आरोपित की पहचान आलापुर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ़ छोटू के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य आरोपितों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...