हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता: राशन और सब्जी लेकर हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहे ट्रक चालक के साथ ज्योलीकोट में पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले पर ट्रांसपोटरों ने गहरा रोष व्यक्त किया। मंगलवार को देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ट्रांसपोर्टरों ने मांग कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों को नशे के झूठे केस में फंसाने की धमकी पर लगाम लगे। कार्रवाई की मांग करने वालों में राकेश जोशी, ललित रौतेला, नवीन मेलकानी, मोहन महतोलिया, भास्कर जोशी, ललित पाठक, आफताब हुसैन, दया किशन शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.