गोड्डा, अप्रैल 26 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों 20 अप्रैल को पथरगामा थाना क्षेत्र के होपना टोला निवासी सागर महतो अपने ट्रक वाहन से सामान लाने राजमहल जा रहा था। इसी दौरान चाय नाश्ता के लिए बोआरीजोर चौक में वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान सामने खड़ी वाहन को हटाने के लिए बोला तो बोआरीजोर निवासी काशीनाथ साह गाली गलौज करने साथ ही मारपीट करने लगा। इसके बाद वाहन चालक ने थाना पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- चालक से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल जिसके बाद पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। शनिवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेज दिया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.