देवघर, दिसम्बर 7 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास चार बदमाशों ने एक ट्रक चालक से मारपीट कर ट्रक व 10 हजार रुपए लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस सक्रिय हो गई और ट्रक में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर उसे बिहार के चकाई थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। मौके से चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित चालक जमुई जिला के चरकापाथर थाना अंतर्गत कोनिया निवासी रंजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि वह छत्तीसगढ़ से सीमेंट लोड कर दुमका जा रहा था। शनिवार रात मानिकपुर ओवरब्रिज के पास टोल प्लाजा पर जाम होने पर वह ट्रक रोककर शौच के लिए उतरा। तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसे घेरकर मारपीट की और 10 हजार रुपये छीनकर ट्रक चकाई की ओर लेकर फरार हो गया। पीड़ित चालक की सूचना पर जसीडीह पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.