रांची, मई 2 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के आमबगान के पास ढाबा रिंगरोड पर बुधवार की रात अपराधियों ने रिलायंस जियो टावर का सामान लदी एक पिकअप वैन लूट ली। वैन को बोकारो और धनबाद ले जाया जाना था। पीड़ित पिकअप संचालक सहरूफ खान ने खरसीदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अज्ञात अपराधियों पर चालक से मारपीट कर चाबी छीनने और वाहन लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल की रात चालक पिकअप वैन पर टावर का सामान लादकर आमबगान स्थित केबिन के ऊपर सो गया था। इसी दौरान करीब पौने बारह बजे बाइक से पहुंचे दो अज्ञात अपराधियों ने चालक को जगाकर उसके साथ मारपीट की और चाबी छीन ली। इसके बाद पिकअप वैन लेकर रामपुर की ओर फरार हो गए। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.