चालक संघ के शंभूनाथ अध्यक्ष, रमेश बने महामंत्री
गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग के राजकीय वाहन चालक संघ का अधिवेशन मंगलवार को आयोजित हुआ। इस अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस अधिवेशन में महासंघ के अध्यक्ष रघुवंशी सिंह, पूर्व अध्यक्ष तौफीक आलम तथा जवाहर लाल यादव बतौर अतिथि व पर्यवेक्षक मौजूद रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर शंभूनाथ सैनी व महामंत्री पद पर रमेश चंद्र निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अनीस, उपमंत्री रविंद्र यादव, संगठन मंत्री कमलेश कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री जमरूद्दीन, कोषाध्यक्ष कृष्ण भगवान विश्वकर्मा, ऑडिटर फखरुद्दीन अहमद, मंडल मंत्री राधेश्याम, संरक्षक अनिल तिवारी चुने गए। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में राकेश कुमार सिंह ओम प्रकाश मिश्रा चुने गए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.