सीतापुर, फरवरी 11 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर के गुरखेत बाजार इलाके में बुधवार को ई-रिक्शा चालक व सवारी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लहरपुर इलाके में ई-रिक्शा चालक और एक यात्री के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट होती देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इस बीच मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल पर रेकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लहरपुर पुलिस हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। वीडियो में नजर आर रहे लोगों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.