चालक व परिचालक बिना वर्दी के न करें ड्यूटी : दयाशंकर सिंह
लखनऊ, अगस्त 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददातापरिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने के साथ ही ठीक बसें ही चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई चालक-परिचालक बिना वर्दी के ड्यूटी न करे और यात्रियों से उनका व्यवहार मृदुल रहे।परिवहन मंत्री ने शनिवार को कहा है कि बसों का तत्काल मानक के अनुसार भौतिक व यांत्रिक परीक्षण कराया जाए। कमियों का दूर कराकर फिट बसें ही चलाई जाएं। बसों में यात्रियों की सुविधा के साथ बस अड्डों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, सुलभ शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक रहे। बस स्टेशनों पर शौचालयों के पास चूने का छिड़काव जरूर कराया जाए। उन्होंने चालकों/परिचालकों का समय-समय पर यात्रियों से मृदुल व्यवहार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.