गोरखपुर, जनवरी 20 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गायत्री इंटरप्राइजेज में गाड़ी के सहचालक अभिषेक कुमार पुत्र रामजतन ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 18 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे भाट जोत बांध के पास दुर्गेश यादव निवासी एकला, थाना गीडा और उसके एक अन्य साथी ने उसे बुलाया। बातचीत के दौरान अचानक दोनों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट से उसकी आंख पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और काफी रक्तस्राव हुआ। उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। मालूम हो कि इसी दिन 18 जनवरी को खनन विभाग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.