नोएडा, जून 20 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। इमलिया गांव के रहने वाले युवक ने अपने चालक पर रिश्तेदार की कार लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इमलिया गांव निवासी आदेश ने पुलिस को बताया कि उसने सात जून को अपने चालक मनमोहन से ऐमनाबाद स्थित अपने रिश्तेदार से उनकी कार मंगवाई थी। इसके बाद उन्होंने चालक को कार वापस लेकर रिश्तेदार के यहां छोड़ने के लिए भेजा था। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। आरोपी चालक मनमोहन से फोन कर कार के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इधर-उधर की बात करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जानबूझकर कार को कहीं गायब कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्...