चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष बने मनोज कुमार
गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम कर्मचारी संघ भवन में चालक परिचालक संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में मनोज कुमार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मंत्री हुसैन अली, संगठन मंत्री अबरार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम यादव और महामंत्री उमेश साहनी को सर्वसम्मत से चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रविंदर, संगम यादव, परमिंदर, रईस, आजाद अली, भगवान दास, दीनानाथ, ओम प्रकाश, दिग्विजय यादव, शाकिर अली एवं नफीस अहमद को सर्व सम्मत से चुना गया। चालक परिचालक संघ का चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समन्वय समिति के अमृतपाल सिंह, ओम प्रकाश, गौरी शंकर, शक्ति प्रकाश मिश्रा के अलावा तमाम चालक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.