चालक-परिचालक भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर
बांदा, जून 25 -- बांदा,। नगर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज पुलिस चौकी के सामने गुरुवार शाम प्राइवेट बस पहले लगाने को लेकर दो बसों चालक व परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, इससे दोनों लहूलुहान हो गए। बसों में बैठे यात्रियों में खूनी जंग देख अफरा तफरी मच गई। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच मामला संभाला। अलीगंज में प्राइवेट बस स्टैंड से बबेरू और सिंहपुर रोड की बसें चलती है। पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर बस स्टैंड में मोड़ के पास चालक-परिचालकों का मजमा लगता है। गुरुवार तीन बजे बबेरू रोड की प्राइवेट बस के परिचालक सुनील प्रजापति और दूसरी बस के परिचालक उमेश पटेल के बीच बस लगाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों शराब के नशे में थे। गाली-गलौज के बाद दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए। ईंट उठाकर मारे, जिससे दोनों लोग लहूलुहान हो गए। जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.