चालक-परिचालक ने लौटाया यात्री का बेग
बागपत, जुलाई 7 -- दाहा। निरपुड़ा सुबह सात बजे एक रोडवेज बस दिल्ली के लिए गई थी। जिसपर चालक मोहित पंवार दोघट व परिचालक अभिषेक अवस्थी हरदोई कस्बा पोली निवासी थे। उन्होंने बताया कि सरूरपुर से उनकी बस में एक व्यक्ति चढ़ा जो शिव विहार दिल्ली उतर गया लेकिन अपना बैग बस में ही छोड़ गया। जब दिल्ली बस से सभी सवारियां उतरकर चली गई तो एक बैग सीट पर रखा देखा। उन्होंने उसे उठाकर सुरक्षित रख दिया। कुछ देर बाद सरूरपुर गांव निवासी सोनू बस का टिकट लेकर वहां पहुंचा तथा उनसे बैग के बारे में पूछा गया। जिसपर उन्होंने उसका बैग दिखाकर पूछा कि इसमें क्या है उसने उसने सात हजार रूपए वह जरूरी कागजात बताए जो बैग में मिले। चालक-परिचालक ने उसका बैग सुरक्षित सौंप दिया। सोनू ने उनका धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.