वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बजरडीहा स्थित शिवराज नगर कॉलोनी की पार्किंग में कृषि उत्पाद कंपनी के चालक से 80 लाख रुपये की डकैती नहीं हुई थी, बल्कि चालक ने ही अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ रुपये पार कर दिए। भेलूपुर पुलिस ने चालक के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया तो पूरा मामला खुला। प्रकरण में चालक और उसके तीन दोस्तों को पुलिस तलाश रही है। भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि मुरैना (मध्यप्रदेश) के खलक का पुरा निवासी चालक बजरंग सिंह ने अपने रिश्तेदार मुरैना के जलका नगरा (अम्बा) निवासी मनीष कुमार सिंह, दोस्तों ढका नगरा (नगरा) निवासी रामू तोमर, विशाल तोमर, विपिन तोमर के साथ साजिश रची। यह भी पढ़ें- सोना लूटकांड की साजिश रचने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार रिश्तेदार मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। चालक और तीन अन्...