चालक ने पुलिस के सामने खुद को घायल किया
इटावा औरैया, अगस्त 5 -- इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद ट्रक चालक ने खुद को चाकू से घायल कर लिया। पत्नी मायके जा रही थी इसी बीच ये घटना हुई। मानिकपुर मोड़ के रहने वाले अजय जाटव ने बुधवार को अपने को चाकू व ब्लेड से घायल कर लिया। पत्नी रागिनी ने बताया कि उसका पति शराब पीकर घर आया और विवाद करने लगा। इससे नाराज होकर वह अपने मायके पिलखर जाने लगी। इसी दौरान उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। पत्नी का आरोप है कि पुलिस के सामने ही अजय ने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए अपने हाथों और गर्दन पर ब्लेड व चाकू से कई वार कर लिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम करीब पांच बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.