पीलीभीत, मार्च 17 -- पूरनपुर, संवाददाता। लाखों रुपए हड़पने के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। आरोप है इसमें मालिक की मिलीभगत है। ठेकेदार ने बताया कि चालक के डंपर ले जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना गजरौला के गांव मकतूल निवासी मुनेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दस टायरा डंपर के ठेकेदार हैं। उन्होंने मालिक को साढ़े दस लाख रुपए देकर डंपर ठेके पर लिया था। 14 मार्च को चालक खुटार हाइवे से डंपर लेकर गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी डंपर और चालक का पता नहीं चल सका। आरोप है कि डंपर को गायब कराने में मालिक की मिलीभगत है। उंपर न मिलने से मुनेंद्र पाल सिंह का लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने डंपर मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...