गुमला, सितम्बर 8 -- बसिया प्रतिनिधि। उड़ीसा से बानो-बसिया के रास्ते रांची ले जाई जा रही अवैध सखुआ लकड़ी से लदे ट्रक को वन विभाग ने जब्त किया है। गुप्त सूचना पर वनपाल शेखर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बानो-कुरकुरा मार्ग पर घेराबंदी की। कामडारा-कुरकुरा के समीप ट्रक चालक की नजर वन विभाग की टीम पर पड़ गई। वह ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। टीम ने पीछा किया।कुरकुरा से बसिया तक पीछा करने के बाद पोकटा डैम के समीप वन विभाग की टीम ट्रक के करीब पहुंच गई। इसी दौरान चालक चलते ट्रक से कूदकर फरार हो गया। चालक के कूदने से अनियंत्रित ट्रक पोकटा डैम में जा गिरा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिले की 2 आरा मिलों पर छापेमारी, सील करने का आदेश इसके बाद वन विभाग ने क्रेन की मदद से ट्रक और उसमें लदी सखुवा लकड़ी को बाहर निकलवाया। वन विभाग ने ट्रक और लकड़ी को जब...