हाजीपुर, जून 20 -- भगवानपुर । सं.सू. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थानान्तर्गत बिठौली गांव के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपनी गाड़ी का टॉयर बदलवा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल स्थल पर से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदरअस्पताल हाजीपुर भेज दिया। हालांकि मरने वाले युवक और घायलों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घायलों में एक की स्तिथि नाजुक बताई जा रही है। उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- चालक-खलासी सम...