चालक को लगी झपकी, कार खड़े ट्रक में घुसने से पांच घायल
कन्नौज, जून 23 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया।जानकारी के अनुसार, मथुरा जनपद के गोविंद नगर मलपुरा निवासी भानु शर्मा कार से मऊ से मथुरा जा रहे थे। कार में डिंपल अग्रवाल, लव अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, वंदना अग्रवाल और अमन अग्रवाल सवार थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या-173 के निकट चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान कार सड़क के चौड़े हिस्से में खड़े खाली ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.