गाज़ियाबाद, जून 13 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह तीन जून की रात लगभग 11 बजे वैशाली सेक्टर-दो में हिंडन पटरी के रास्ते वापस लौट रहे थे। रास्ते में चार युवक कड़कड़ मॉडल जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए। कुछ आगे चलने पर युवकों ने उन्हें कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उन्हें सड़क पर फेंक कर ई-रिक्शा ले गए। उन्हें सुबह चार बजे होश आया। यह भी पढ़ें- महिला को बातों में उलझाकर 25 हजार रुपये और कानों के कुंडल छीने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...