शाहजहांपुर, मार्च 3 -- निगोही-संवाददाता। पीलीभीत जनपद के थाना बिलसण्डा के मुड़िया बिलहरा गांव निवासी ज्ञानू ने वताया कि वह मुड़िया बिलहरा से बिलसण्डा तक ई-रिक्शा चलाकर सबारी लाता ले जाता है। एक मार्च को बिलसण्डा में सबारी ने निगोही के लिए चार सौ रूपये में ई-रिक्शा बुक किया। ज्ञानू ने बताया कि वह ई-रिक्शा पे सबारी लेकर चल दिया। निगोही पहुंचते ही सबारी दारू के ठेके पर रूककर दारू पीने लगी। उससे भी पीने को कहा। दारू पीकर जैसे ही ज्ञानू शाहजहांपुर की ओर बढ़ा। ईट-भट्ठे के पास उस सबारी ने पुड़िया लाने को कहकर चांबी ले ली। जैसे ही ज्ञानू पुड़िया लेकर लौटा। न तो सबारी थी,न ही ई-रिक्शा। दो दिन तक खोजने के बाद पीड़ित ने आज पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.