चालक को पीटकर कार फूंकने के दो और आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र में चालक की पिटाई कर कार में आग लगाने के चर्चित मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान शुभम सिंह और श्रेयांश सिंह के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी कपिल सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना 25 मई 2026 की रात करीब 10:15 बजे नगवा गांव में हुई थी। वाहन को पास देने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि बुलेट सवार युवकों ने चालक नंदन पांडेय को कार से बाहर खींचकर मारपीट की। विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ की गई और बाद में उसमें आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में शाहपुर क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.