हापुड़, अक्टूबर 2 -- पश्चिमी दिल्ली से नीम करोली दर्शन करने के लिए नैनीताल जा रही 22 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर थाना क्षेत्र के रामपुर अंडरपास फ्लाईओवर के समीप देर रात अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को ट्रैवलर से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में तकरीबन सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रांरभिक जांच में ट्रैवलर चालक को नींद की झपकी आने से हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर हाईवे पर पलटी, सात घायलपुलिस की जांच -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...