हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव कुंवरपुर के निकट कार पुलिया से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के नगला भोपा निवासी 35 वर्षीय नीरज पुत्र गजराज अपने दो साथियों रवि निवासी संजय कालोनी थाना सासनी व योगेंद्र निवासी नगला भोपा के साथ शादी समारोह में शामिल होने आगरा के खंदौली गए थे। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीसरा जख्मी तीनों शादी समारोह में शामिल होकर रविवार की रात बोलेनो कार से लौट रहे थे। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव कुंवरपुर के निकट चा...