अमरोहा, मार्च 17 -- रहरा। अमरोहा से मैनपुरी जा रही डीसीएम सोमवार दोपहर अलीगढ़ मार्ग पर अचानक खंदक में घुस गई। गनीमत रही कि इस दौरान सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था वरना बड़ा हादसा हो जाता। चालक सुधीर कुमार ने बताया कि नींद की झपकी आने से डीसीएम रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई अड्डे के नजदीक सड़क से नीचे खंदक में उतर गई। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। क्रेन की सहायता से डीसीएम को बमुश्किल निकाला गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.