फिरोजाबाद, मई 11 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड पर संत जनू बाबा स्मारक कॉलेज के पास यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रही बस के चालक के नींद का झोंका आने से बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। एक प्राइवेट बस का चालक जयचंद पुत्र तेज़बहादुर सिंह निवासी कुबेरपुर डूंगरश्री थाना मोहम्मदाबाद सोमवार को तिरवा से यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रहा था। मैनपुरी रोड पर संत जनू बाबा कालेज के पास चालक को नींद का झौंका आने के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस ने सभी यात्रियों को निकालकर दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.