चालक को नींद आने से ट्रक ने तोड़ा डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट पोल
गुमला, अगस्त 29 -- भरनो, प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-43 पर बोडो मोड़ के समीप शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक मालवाहक ट्रक चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार ट्रक सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराया और सड़क की दूसरी ओर जा पहुंचा। हादसे में डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,जबकि स्ट्रीट लाइट का पोल भी टूट गया। घटना शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही कम थी। अन्यथा अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार मालवाहक ट्रक दुर्गापुर से जशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बोडो मोड़ के समीप चालक प्रेम कुमार को नींद आ गई और ट्रक से नियंत्रण खो बैठा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.