चालक को नींद आने से कंटेनर पलटा, हादसा टला
मधुबनी, जून 1 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर फुलपरास पुरवारी टोल के समीप सोमवार की सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार कंटेनर असम के गुवाहाटी से गुजरात के अहमदाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान फुलपरास पुरवारी टोल के पास चालक को नींद आने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर एनएच-27 पर ही पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि कंटेनर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलिंग से टकराने के कारण कंटेनर एनएच पर ही पलट गया, जिससे एक दुर्घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थाना पुलिस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.