सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को माइलस्टोन 169.6 पर चालक को नींद आने से ट्रक अनियंत्रित होकर मध्य बैरियर तोड़ते हुए डिवाइडर में घुस गया। हादसे में चालक और सहचालक सुरक्षित रहे, जबकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा के अनुसार ट्रक चालक नवाब निवासी अंगारा, डोभी जनपद-गया भिवानी से 30 टन सीसा लादकर पटना जा रहा था। माइलस्टोन 169.6 के पास नींद आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 20 मीटर तक बैरियर तोड़ते हुए मध्य डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में चालक नवाब और सह चालक इरफान किसी को चोट नहीं आई। सुरक्षा के लिए मौके पर सेफ्टी कोन, वाटर क्रॉस बैरियर लगाए गए। यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पैकेज-5 की टीम, सहायक सुरक्षा अधिकारी, पीएसी सेफ्टी टीम और एंबुलेंस मौके पर मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...