फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। स्टेशन से कार को बुक कर प्रयागराज की ओर लगे शातिरों ने बीच रास्ते चालक को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। चालक को कार से उतार शातिर कार लेकर चले गए। कार मालिक ने खोजबीन की तो चालक प्रयागराज में एक गन्ने के जूस के ठेले के पास बेहोशी की हालत में मिला। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखे हैं। राधानगर थाना के पुलिस लाइन जोनिहा रोड निवासी विमल कुमार ने बताया कि 27 मार्च की सुबह करीब आठ बजे उनका ड्राइवर भूपेंद्र निवासी खम्भापुर उनकी कार को भाड़े पर लेकर शादीपुर गया था। वहां से दो अज्ञात व्यक्तियों को बैठाकर वह प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। दोपहर करीब 12 बजे ड्राइवर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद मिला। अगले दिन 28 मार्च को ड्राइवर के भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.