कौशाम्बी, जून 15 -- पिपरी के मोहम्मदपुर गांव निवासी गौतम कुमार पुत्र शिवदास रिक्शा चालक है। रविवार को गौतम को बकरी लादने का झांसा देकर युवक पूरामुफ्ती के शिवबाला पर लेकर गए। वहां मौका पाते ही युवक गौतम का ई-रिक्शा लेकर भाग निकले। पहले तो गौतम ने आसपास खोज की, लेकिन युवक का पता न चलने पर उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस अब ई-रिक्शा ले जाने वाले युवकों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...