चालक को झपकी आने से स्लीपर बस पलटी, 17 यात्री घायल
नोएडा, जून 14 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फर्रुखाबाद से दिल्ली आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस के चालक को रविवार सुबह करीब पांच बजे महामाया फ्लाईओवर के पास अचानक झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद से स्लीपर बस 29 यात्रियों को लेकर दिल्ली आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महामाया फ्लाईओवर के आगे नाले से पहले चालक को अचानक झपकी आई, जिसके कारण बस सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर आधी पलट गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ को मामूली चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बस के शीशे और दरवाजों के जरिए यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.