वाराणसी, मार्च 6 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के खोचवां (भेड़हरा ) गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार भोर करीब 4:30 बजे विधान ढाबा के सामने प्रयागराज की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरा पिकअप चालक को झपकी आने से असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में करीब 20-25 लोग सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि पिकअप सवार सभी लोग मथुरा से दर्शन कर अपने गांव भभुआ (बिहार) लौट रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के खोचवां (भेड़हरा) गांव स्थित नेशनल हाईवे पर विधान ढाबा के सामने चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गुड्डू, पुजारी, संगीता, उषा, विक्की, रामप्यारे व समीर समेत करीब 10 दर्शनार्थी घायल हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.