चालक को झपकी आने से टाइल्स लदा ट्रक 20 फुट गहरी खाई में गिरा,बाल-बाल बचा
लखनऊ, जुलाई 12 -- काकोरी, (लखनऊ) संवाददाता। आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात करीब दो बजे मेहंदी नगर अंडरपास के पास चालक को झपकी आ जाने से टाइल्स लदा ट्रक अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 20 फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर निवासी चालक राजाराम ट्रक में टाइल्स लादकर राजस्थान से बिहार जा रहा था। लंबे सफर की थकान के कारण देर रात चालक की आंख लग गई, जिससे ट्रक स्टीयरिंग से नियंत्रण खोकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ता हुआ खाई में जा गिरा।रात के सन्नाटे में रेलिंग टूटने और ट्रक के पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.